March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

खमनोर के सुरेंद्र सिंह मोजावत का आईआईटी एडवांस में हुआ चयन

रिपोर्ट – प्रमोद – शेखर 

राजसमंद जिले  के खमनोर निवासी सुरेंद्र सिंह मोजावत आईआईटी एडवांस में चयनित होने पर खमनोर नगर ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कृष्णा माली और खमनोर प्रधान भेरू लाल बेलवाल के नेतृत्व में नगर महिला कांग्रेस टीम द्वारा सुरेंद्र सिंह का ऊपरना उड़ा कर स्वागत और सम्मान किया गया।  

कृष्णा माली ने बताया है कि सुरेंद्र सिंह मोजावत ने अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ ही खमनोर ग्राम का नाम रोशन किया है। नगर महिला कांग्रेस टीम ने सुरेंद्र सिंह का सम्मान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी हैं इस अवसर पर नगर महिला कांग्रेस की  रेखा लोहार, शिवानी सोनी, रेखा खटीक ,उर्मिला माली ,राधा गायरी, निशा माली, जमुना, सुशीला, सोनू माली सहित कई महिलाएं मौजूद रही।