February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते हुआ खुनी संघर्ष!!!

संभाग के प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के दोतड कचोटिया गांव में प्रेम विवाह को लेकर युवती के परिजनों ने शनिवार रात को युवक के गांव पहुंचकर युवक के परिवार वालों पर हमला कर दिया, जिसमें युवक के चाचा की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दोतड गांव की एक लड़की ने कचोटिया गांव के विपिन मीणा के साथ भाग कर प्रेम विवाह किया था। आपको बता देकि लड़की ने शुक्रवार को कोर्ट में बयान देकर लड़के के साथ रहने की ईच्छा जताई थी। इस पर आक्रोशित लड़की के परिजनों ने शुक्रवार रात धारदार हथियारों से लेस होकर लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया। जिससे विपिन के चाचा लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई, जबकि 2 महिला समेत छह जख्मी हो गए। जिनका जिला चिकित्सालय में ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *