April 30, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नाथद्वारा थाना पुलिस ने की कार्यवाही, बस स्टैंड स्थित होटल से दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर के मॉडल बस स्टैंड स्थित होटल मलानी से पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक निरीक्षक गंगाराम ने बताया कि सूचना पर पुलिस होटल मनाली पहुँची जहां दो कमरों में दो युवक युवतियां रुके हुए थे, पूछताछ के दौरान ठीक से जवाब नहीं देने पर चारों संदिग्धों और संचालक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और अग्रिम पूछताछ जारी है। पुलिस ने मुम्बई निवासी पलटूदास , निम्बाहेड़ा निवासी नाहर खां और मुम्बई निवासी युवतियां सबीना और मुर्ज़ीना के साथ नाथद्वारा निवासी संचालक को गिरफ्तार किया है।