April 20, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

देबारी फायर सेफ्टी की तत्परता से टली बड़ी घटना

1 min read

सुरक्षा में तत्परता के लिए देबारी फायर सेफ्टी टीम का प्रशासन ने की सराहना

किसी भी आपदा और आपातकालीन परिस्थिति में हिन्दुस्तान ज़िंक की फायर सेफ्टी टीम उससे निपटने के लिए सक्षम है जिसे अपने संयंत्र और माइंस ही नहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी साबित करके दिखाया है इसके लिए प्रशासन और ज़िंक प्रबंधन ने इस जाबांज टीम की तारीफ एवं पुरस्कृत कर समय समय पर हौंसला अफजाई की है।

ज़िंक स्मेल्टर देबारी, फायर सेफ्टी टीम ने पीएचईडी (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) उदयपुर में क्लोरिन के बड़े रिसाव पर तत्परता से नियंत्रण कर लिया। शुक्रवार 31.07.2020 को दोपहर 12.10 बजे के आस-पास पीएचइडी भवन में टोनर वाल्व से एक विशाल क्लोरिन गैस का रिसाव हो गया था। लगभग 12.30 बजे देबारी प्रबन्धन को क्लोरीन गैस के बारे में पीएचइडी अधिकारियों ने सहायता के लिए सूचित किया। तुरंत ही लोकेशन सुरक्षा हेड ने बचाव टीम को क्लोरीन किट, 5 बैग काॅस्टिक सोडा, रासायनिक सूट, एससीबीए सेट सहित मौके पर पहुंचने और आस-पास के समुदाय की मदद करने का निर्देश दिया। देबारी फायर एण्ड रेस्क्यू टीम ने तत्परता से गैस रिसाव पर काबू कर लिया। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और पीएचइडी अधिकारियों ने समुदाय की सेवा एवं बड़ी घटना पर समय पर तत्परता से सफल प्रयास के लिए हिन्दुस्तान ज़िंक प्रबन्धन की सराहना की।

देबारी फायर रेस्क्यू टीम में प्रखर पारीक (इंजीनियर), नरेन्द्र सिंह, हिम्मत सिंह, अजय सिंह, नरेन्द्र मेघवाल और गौरव बैरागी सम्मिलित है।

हिन्दुस्तान ज़िंक पहले भी उदयपुर के निकट रिकों एरिया कलड़वास में पेंट फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हिन्दुस्तान जिं़क देबारी की फायर सेफ्टी टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर आग की घटना पर काबू पाने के सफल प्रयास को जिला प्रशासन ने सराहा था। इन्होंने स्थानिय प्रशासनिक अग्नि सुरक्षा कार्मिकों और लोगो की मदद से न सिर्फ त्वरित गति से विशाल फैलती आग पर काबू पाया बल्कि आस-पास के स्थानों पर फैलने से भी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस प्रशंसनीय कार्य की पुलिस प्रशासन एवं फैक्ट्री प्रबंधन ने भी सराहना की। इसी प्रकार हिन्दुस्तान ज़िंक अपने कार्य क्षेत्र के आस पास किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा अपने संयंत्र और खनन क्षेत्र के परिचालन के निकटस्थ खास कर गर्मियों में खेतों में लगने वाली आग पर काबू पाने में प्रशासन के साथ प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *