February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

डॉक्टर पर लगे सरकारी राशि हड़पने के गंभीर आरोप

शहर के प्राईवेट अस्पताल द्वारा जाली दस्तावेज तैयार करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑपरेशन के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को लेकर फर्जीवाड़ा करने और सरकार को लाखों रूपये का चुना लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय सिंह चुंडावत के खिलाफ भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है, यह मामला एक निजी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर सालेह मोहम्मद कागजी ने दर्ज कराया है, दरअसल संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को ऑपरेशन के दौरान सरकार की और से राशि दी जाती है, और इसी राशि को लेकर राशि को लेकर यह पूरा फर्जीवाड़ा किया गया है, थाने में दर्ज़ करवाए गए मामले के मुताबिक़ संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय सिंह चुंडावत ने डॉक्टर सालेह मोहम्मद कागजी के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उनकी एक फर्जी सील बनाकर कूट रचित दस्तावेज तैयार करते हुए सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया है, हालांकि डॉक्टर सालेह मोहम्मद कागजी की और से मामला दर्ज कराये जाने के बाद भूपालपुरा थाना पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच करते हुए इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है, रिपोर्ट में डॉक्टर सालेह मोहम्मद कागजी ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके पास कुछ मरीज पहुंचे जिनकी फाइल देखने पर उन्हें पता लगा कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उनकी एक फर्जी सील बनाकर कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और एक बड़ी सरकारी राशि हड़पने का काम किया गया है, डॉक्टर सालेह मोहम्मद कागजी और से चुण्डावत के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है, भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि शहर के सेवाश्रम चौराहे पर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय सिंह चुंडावत के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकार की और से दी जाने वाली राशि को हड़पने का कार्य किया गया है, पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *