May 7, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा और बादल छाने के आसार

उदयपुर में दो दिन की बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में गर्म हवाओं का असर कम रहा, जिससे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद बनी ठंडक का असर आज भी महसूस किया गया।

शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 5 मई के मुकाबले 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे रात के समय हल्की ठंडक महसूस हुई।

शाम के समय कुछ देर बादल छाए, लेकिन बाद में फिर धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर और आसपास के जिलों में आने वाले दिनों में तेज हवा, बिजली चमकने, बादल गरजने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आगे मौसम में फिर बदलाव होगा और हल्के बादल छाने से गर्मी दोबारा बढ़ सकती है।