May 6, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

गुलाब बाग रोड पर कचरे में आग, निजी भूखंड बना डंपिंग यार्ड; सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उदयपुर शहर के गुलाब बाग रोड पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक खाली पड़े निजी भूखंड में जमा कचरे में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह भूखंड लंबे समय से आसपास के होटल व्यवसायियों और क्षेत्रीय लोगों द्वारा कचरा डालने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे यह अनौपचारिक डंपिंग यार्ड बन गया है। आग लगने के बाद काफी देर तक कचरा धधकता रहा, जिससे क्षेत्र में धुआं फैल गया और पर्यावरण पर भी असर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम को घटना की सूचना दी गई, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार अपील और चेतावनियों के बावजूद शहर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां लोग कचरे को जलाकर निस्तारण कर रहे हैं। यह लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है।