March 24, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 को लेकसिटी में, गांधी ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

रिपोर्ट- लखन शर्मा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उदयपुर में 30 जून को दौरा प्रस्तावित है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में उदयपुर में भी विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका समापन 30 जून को होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर गांधी ग्राउंड में तैयारियां शुरू हो गई है।

गांधी ग्राउंड में 30000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला डोम बनाया जा रहा है। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए एक विशाल मंच बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह की यात्रा का पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।