September 8, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नारायण सेवा संस्थान का 40 वां सामूहिक विवाह 3 सितंबर को, 54 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

1 min read

रिपोर्ट – लखन शर्मा

नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजन पुनर्वास योजना के तहत आगामी दो और तीन सितंबर को बड़ी स्थित सेवा महातीर्थ में 40वां निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा।

इस सामूहिक विवाह में राजस्थान सहित सात राज्यों के 54 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। इसी को लेकर सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में नारायण सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने अब तक 39 सामूहिक विवाह आयोजित किए जा चुके हैं। जिनमें 2252 दिव्यांग एवं निर्जन युगलो का सुखी गृहस्थ जीवन बसा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान का दूसरा सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से हजारों लोगों की उपस्थिति में मनाया जाएगा।

इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के समाज सेवी अतिथि के रूप में नव युगल को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान गणपति स्थापना, हल्दी रस्म, मेहंदी,बिन्दोली और तोरण की रस्म अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को शाम को 5 बजे नगर निगम से गाजे बाजे के साथ सजे धजे वाहनों में बिंदोली निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई फिर से नगर निगम पहुंचेगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 54 जोड़ों के धर्म माता-पिता बन 108 परिवारों का सपना साकार करने वाले संस्थान के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।