March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

पानी से पदक निकालने के लिए मेवाड़ के हर्षवर्धन सिंह जापान रवाना

भारतीय ड्रेगन बोट टीम के चेयरपर्सन और भा. ज. पा खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान और कैनो स्प्रिंट चेयरमैन पियूष कच्छवाहा ने बताया केनो स्प्रिंट एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कुल 13 सदस्यीय दल टोक्यो जापान के लिए भोपाल से रवाना होगी ।

एशियन चैंपियनशिप 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक टोक्यो जापान मे आयोजित होंगी। भारतीय टीम में उदयपुर के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत भी कायाकिंग खेल मे भारतीय टीम का खिलाडी के रूप मे प्रतिनिधित्व कर रहे है। हर्षवर्धन नियमित अभ्यास एव इस खेल का सम्पूर्ण प्रशिक्षण उदयपुर में फतेहसागर पर संचालित रिजनल कायाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र पर कायकिंग कैनोइंग कोच निश्चय सिंह चौहान से लिया है।

हर्षवर्धन शक्तावत उदयपुर से पुरुष वर्ग मे पहला सीनियर खिलाडी है जो कायाकिंग खेल की एशियन चैंपियनशिप टोक्यो भारत मे खिलाडी के रूप मे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है उक्त प्रतियोगिता के लिए कैनो स्प्रिंट दल में कुल 13 खिलाड़ी व 3 कोच शामिल है।