February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सेना के बुलावे पर वार मेमोरियल पहुँची शहीद की वीरांगना

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि

कारगिल युद्ध मे शहीद हुए लास नायक राजेन्द्र सिंह गण्ठेडी की पत्नी लीला कंवर को महार रेजिमेंट के अधिकारियों ने फ़ोन पर जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को इंडिया गेट पर वार मेमोरियल के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सेना द्वारा इस सम्मान के लिए राजस्थान प्रदेश से एक मात्र लीला कंवर को ही आमंत्रित किया गया।
20 मई को वॉर मेमोरियल पहुँचने पर वीरांगना लीला कंवर ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

इसी के साथ  वॉर मेमोरियल पर राष्ट्रीय ध्वज सहित सेना के तीनों अंग थल जल और वायु सेना के ध्वज को भी सलामी दी। इस अवसर पर सेना द्वारा प्रजेंट ऐट नेशनल वॉर स्मृति चिन्ह से वीरांगना को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *