March 24, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सावन मास में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया अभिषेक

रिपोर्ट- लखन शर्मा

सावन मास में इन दिनों चारों तरफ भक्तिमय माहौल है और सभी लोग भगवान शिव को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं सावन मास के चौथे सोमवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया उदयपुर पहुंची और फतेहसागर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना और अभिषेक किया।

पूजा अर्चना के बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश में अमन चैन शांति को लेकर प्रार्थना की। नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया लसाड़िया के लिए रवाना हो गई। जहां पर वह पूर्व विधायक गौतम लाल मीणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी।