April 18, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

1 min read

हिंदुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है कंपनी की पहली प्राथमिकता आस पास के समुदाय के लोगो, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदार का हित है। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
जावर में, हिंदुस्तान जिंक टीम ने स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ गीत, नृत्य और तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जावर के एसबीयू डायरेक्टर किशोर कुमार ने नव पंजीकृत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्यों को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने समाधान कृषि परियोजना के तहत किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए समुदाय की प्रगति सुनिश्चित करते हुए जावर की आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया। किशोर ने कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा साथी समुदाय के सदस्यों की मदद करने हेतु किए गए निवारक और राहत प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *