February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

अंनियंत्रित ट्रोला देबारी पुलिया के नीचे गिरा

उदयपुर चित्तौड़गढ़ मार्ग पर देबारी स्थित घाटा वाली माता जी के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर को नीचे गिरा देख आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और अन्य गंभीर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रेलर उदयपुर से चित्तौड़ की तरफ जा रहा था इसी दौरान चढ़ाई होने की वजह से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पुलिया से 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान पुलिया के नीचे कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *