March 4, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सेवा कर मानव जीवन सार्थक करें: ज्ञानदेव आहूजा

उदयपुर,21मार्च। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि भारत त्याग, सेवा और समर्पण की भूमि है। जो हमें दूसरों के लिए जीने की सतत संदेश देती है। वे रविवार को नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहते हुए पीड़ित मानवों की सेवा में जीवन को सार्थक करने का आग्रह किया।
इससे पूर्व संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों व देश के विभिन्न हिस्सों से आए सेवा प्रेरकों व शाखा संयोजकों का स्वागत करते हुए संस्थान की 36 वर्षीय सेवा यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने निर्माणाधीन 450 बेड के अस्पताल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भी देश में डेढ़ करोड़ से अधिक जन्मजात दिव्यांग है जिनकी चिकित्सा और पुनर्वास की आवश्यकता है। संयोजन महिम जैन किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप वर्मा अलवर, सुल्तान सिंह चुरू, श्रीमती बृजबाला दिल्ली, कैलाश शर्मा जयपुर, कान्तिलाल मुथा पाली व रामावतार शर्मा अम्बा मध्यप्रदेश थे।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान संस्थान की घर घर भोजन व राशन पहुंचाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जुलाई 20 माह से पुनः दिव्यांगों की निशुल्क सर्जरी जारी है। कार्यक्रम में योजना प्रभारी दल्लाराम पटेल, शाखा के राजेंद्र सोलंकी ,जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, विष्णु शर्मा हितैषी, दिलीप सिंह, अनिल आचार्य ,राकेश शर्मा ने भामाशाहों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *