February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

गहलोत सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार- सीपी जोशी

रिपोर्ट – लखन शर्मा

प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शनिवार को उदयपुर पहुंचे।

उदयपुर पहुंचने पर भाजपा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरतेहुए कहा कि वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश की जनता में काफी गुस्सा है। और इस बार जब विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी तो भाजपा पूरे बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

परिवर्तन यात्रा में लोगों की संख्या की कमी के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बात को नकारते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और परिवर्तन यात्रा का जगह स्वागत किया जा रहा है।

भाजपा द्वारा प्रदेश में जगह-जगह निकली जा रही परिवर्तन यात्रा के सवाल पर सीपी जोशी ने कहा कि समय के अभाव के चलते 200 ही विधानसभा में यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है और उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की नीतियों से काफी त्रस्त हो चुकी है । औरइस बार भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।