February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने किया पदभार ग्रहण,कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट – लखन शर्मा

उदयपुर देहात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षता कचरू लाल चौधरी ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। सूरजपोल अमल के कांटा स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सचिव लाल चौधरी ने आज 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव लाल सिंह झाला, उदयपुर के शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ , कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों के सवाल पर नवनियुक्त उदयपुर देहात के जिला अध्यक्ष का कचरू लाल चौधरी ने बताया कि वे उदयपुर कांग्रेस देहात को मजबूत कर फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में सभी एकजुट होकर राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद सूरजपोल स्थित राजस्थान महिला विद्यालय के सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।