March 4, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

आसाम के राज्यपाल ने की जनसुनवाई, लोगो की समस्या सुन जल्द निवारण का दिया आश्वासन

रिपोर्ट – लखन शर्मा

आसाम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शहर के नागरिकों की समस्याओ को सुना।

और जल्द से जल्द निवारण का आश्वासन दिया। आपको बता दे कि आसाम के राज्यपाल पहले शहर विधायक के पद पर होते हुए भी सप्ताह के अंतिम दिनों में पार्टी कार्यालय पर जनसुनवाई कर लोगो को समस्या सुनते थे।

और हाथों हाथ अधिकारियों से बात कर समस्याओ का निवारण करते थे। जनसुनवाई के दौरान कई भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने पहुँचे।