February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

कानोड़ पुलिस के खिलाफ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने दिया ज्ञापन

कानोड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के विमंदित युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर तस्कर बताने पर कानोड़ क्षेत्र के युवाओं में काफी आक्रोश हो गया है इसको लेकर वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की थी। साथ ही वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने भी इस मामले को लेकर कानोड़ थाने के घेराव की बात कही थी । मंगलवार को इसी मामले को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मेवाड़ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बठेड़ा सहित विमंदित युवक बबरु सिंह के परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *