February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी योजना द्वारा निःशुल्क इंग्लिश स्पोकन कोर्स देगा महिलाओं के जीवन को नई दिशा – रविन्द्र शुक्ला

राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना के अंतर्गत निःशुल्क इंग्लिश स्पोकन कोर्स का निरीक्षण अनुष्का एकेडमी में किया गया.

इस कोर्स निरीक्षण के दौरान RKCL से प्रबंध निदेशक रविन्द्र शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक अभय शंकर, क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र धायल, DPO शरद शर्मा द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए इंग्लिश सीखना आज के दौर में अनिवार्य से हो गया है जिसके अंतर्गत आप सभी यहां आकर जो लाभ ले रहे वह काबिले तारीफ़ है।

अनुष्का एकेडमी के निदेशक राजीव सुराणा द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान RKCL द्वारा अध्यापिका नीतू कटारिया संस्थान से भूपेश परमार, गौरी शंकर मालवीय, रविन्द्र सैनी, गिरजा सालवी, रेखा मीणा, निरमा पटेल, प्रज्ञा सिंघी, हर्षिता चौहान मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *