May 6, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

शटडाउन के दौरान करंट लगने से ठेका कर्मी घायल, ग्रामीणों में आक्रोश- एफआरटी ठेकेदार से मिले हुए अधिकारी

भींडर बिजली विभाग की कार्य व्यवस्थाओं की उस समय पोल खुल गई जब शटडाउन के दौरान लाइन चालू कर देने के कारण लाइन पर कार्य करते ठेकाकर्मी को करंट लगने से वह घायल हो गया । घायल हुए वेणीराम पुत्र वरदा रावत निवासी निमड़ी को भींडर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के अधीक्षण अभियंता संदीप कोठारी व जेईएन ग्रामीण उत्सव कुमार चिकित्सालय पहुंचे तो ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा, ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों पर जमकर आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाते हुए पीड़ित को न्याय देने की मांग की , करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों का आक्रोश जारी रहा जिसके बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण निमड़ी क्षेत्र में लगे लाइनमैन शंकर लाल को हटाने सहित कई मांगों पर अड़े रहे । ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उक्त लाइनमैन शंकर लाल को हटाने की मांग की गई लेकिन किसी ने एक न सुनी ।
जहां एक और करंट से घायल हुए ठेकाकर्मी वेणीराम ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के लिए लाइनमैन शंकर लाल रावत से शटडाउन लिया था कार्य कर रहा था इस दौरान करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। दूसरी और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी यह कहते हुए नजर आए कि एमआरआई होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा की करंट लगा या नहीं । जिस पर ग्रामीणों का आक्रोश और तेज हो गया और उन्होंने अधिकारियों को मौके पर चलने की बात कही ग्रामीणों ने बताया कि वहां लाइन जली पड़ी है, गनीमत रही की करंट ने ठेकाकर्मी को दूर फेंक दिया वरना एक बड़ा हादसा हो जाता ।
ठेका कर्मी के घायल होने से आहत हुए ग्रामीणों ने चिकित्सालय पहुंचे अधीक्षण अभियंता संदीप कोठारी, जेईएन उत्सव कुमार सहित अधिकारियों पर एफ आरटी ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि एफ आरटी के कर्मचारी काम नहीं करने, पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के बावजूद अधिकारी ठेकेदार से मिलकर उसका भुगतान कर रहे हैं, बीते लंबे समय से एफ आरटी का ठेकेदार विकास शर्मा फोन तक नहीं उठाता । साथ ही पदस्थ कम कर्मचारियों पर अधिक का भुगतान भी विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एफआरटी ठेकेदार को किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है ‌। जब विभाग के अधिकारी संदीप कोठारी ने विकास शर्मा को फोन किया जिन्होंने भी बताया कि उनका फोन भी ठेकेदार रिसीव नहीं कर रहा है ।