गोगुंदा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा पति घने जंगलों से गिरफ्तार, 2 दिन पुलिस रिमांड पर
गोगुंदा। SP डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में गोगुंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए । 1 जनवरी 2026 को पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया को। गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को झाड़ोल के घने जंगलों से दबोचा गया,। जो वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलकर करीब 4 महीने तक पुलिस से बचता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने थाना क्षेत्र के उण्डीथल गांव के आंबा वन चौकी के पास अपनी पत्नी सीता को । पीट-पीटकर मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी को गोगुंदा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। कार्रवाई में एएसआई योगेश्वर सिंह,। कांस्टेबल शिव सिंह,। नारायण सिंह व वीरेंद्र सिंह शामिल रहे, । जिनमें शिव सिंह व नारायण सिंह की। विशेष भूमिका रही।पेशी के दौरान आरोपी के मासूम बच्चे व पीहर पक्ष के लोग न्यायालय के बाहर मौजूद थे जिन्होंने आरोपी के प्रति आक्रोश जताया।
