March 13, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

“मेवाड़ री छोरी जिगिशा जोशी बॉलीवुड में राख्यो पहलो कदम, फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ ऊं करी शुरुआत।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण की कहानियाँ सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कंटेंट क्रिएटर जिगिशा जोशी का बॉलीवुड में डेब्यू महिला शक्ति की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरा है। जिगिशा जोशी जल्द ही अपनी पहली फीचर फिल्म “अर्जुन बेवकूफ” के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म एक नियो-नोयर डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और डॉली सिंह जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। अपनी पहली फिल्म को लेकर जिगिशा जोशी ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला बड़ा अवसर है और नई टीम के साथ काम करना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि इतने अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सीखने का बड़ा मौका है। जिगिशा ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी घबराहट जरूर महसूस होती है, लेकिन वह इसे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मानती हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए जिगिशा ने कहा कि इसमें कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। उन्होंने फिल्म के निर्देशक की कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा कि निर्देशक कलाकारों को स्वाभाविक अभिनय करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे काम करने का अनुभव और भी रोचक और सीखने वाला बन जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिगिशा जोशी जैसी युवा प्रतिभाएं यह संदेश देती हैं कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल मनोरंजन जगत में नई उम्मीद जगाती है, बल्कि देश की लाखों युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।