चार साल बाद सब कुछ लुटाकर बाबुल के घर पहुंची अपहृत हुई युवती !
हवस के पिशाचो और जिस्म के सौदागरों की दरिंदगी का शिकार होने वाली एक पीड़िता आखिरकार चार साल बाद अपने बाबूल के घर आ ही गई। आई तो भी इस हालत में कि उसके दर्द को महसूस करना भी नामुमकिन सा ही लगने लगे। जी हां पहले अपहरण फिर अलग – अलग पुरुषों की हवस मिटाना और कई बार तो सामूहिक दुश्कर्म का भी शिकार होना। इतना ही नहीं इन जिस्मखोरों ने तो पीड़िता को बार डांसर तक बना डाला। जी हां यह दिन दहला देने वाला मामला है जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र का….। जहां चार वर्ष पूर्व एक युवती के अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, खाकी ने काफी प्रयास किए होंगे यह हम मान सकते है, लेकिन चार सालों तक युवती का पता खाकी या उसके परिजन नहीं लगा पाए। जानकारी मिली है कि चार सालों बात इस युवती को वो ही लोग थाने के सामने छोड़कर चले गए थे, जिन्होंने उसका अपहरण किया। युवती ने अपने घर जाकर माता पिता को चार सालों की कहानी बताई और सभी लोग थाने आ गए। जहां पर करीब 19 जनों पर युवती ने अपहरण, दुश्कर्म, सामूहिक दुश्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के बाद सकते में आई पुलिस ने तुरन्त जांच शुरू करते हुए युवती का मेडिकल करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
