February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

मस्तान बाबा के उर्स में गए युवक की चाकू मारकर हत्या 

शहर के अम्बामाता इलाके में उर्स के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अम्बामाता थाना क्षेत्र में स्थित मस्तान बाबा का उर्स का कार्यक्रम में चल रहा था।  जहाँ पर हाथीपोल महावतवाड़ी निवासी तहसीन रजा उर्फ़ अज्जी भी उर्स के कार्यक्रम में शरीक होने गया।  इस दौरान आपसी रंजिश के चलते कुछ युवको ने तहसीन को घेर लिया और चाकू से करीब 20 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए । जिसके बाद उर्स में शामिल होने आए लोगों ने तहसीन को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तहसीन को मृत घोषित कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *