July 27, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सर्जन द स्पार्क की तरफ से होगा जलियांवाला बाग नाटक का मंचन

1 min read

रिपोर्ट – लखन शर्मा

संगीत एवं कला के क्षेत्र में अग्रणी अंतराष्ट्रीय संस्था “सृजन द स्पार्क के उदयपुर चेप्टर द्वारा 16 अगस्त को मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय के विवेकानन्द सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “जलियाँवाला बाग’ नाटक का मंचन किया जा रहा है।

इसको लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई मशहूर निर्देशक अशोक बांठिया के निर्देशन में किया जाएगा। इस नाटक में मुम्बई के 25 कलाकार भाग लेंगे।

संस्था मानद सचिव ब्रजेन्द्र सेठ ने बताया कि इस नाटक के लेखक सूरज प्रकाश है जो प्रसिद्ध कहानीकार भी है। इस नाटक में वर्ष 1919 में जलियाँवाला बाग में हुए देश की वीभत्स घटनाक्रम से लेकर अमर शहीद उधम सिंह के बलिदान की कहानी तक को प्रदर्शित किया जाएगा।

एपेक्स संस्था अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि इस नाटक में प्रवेश निःशुल्क पास के माध्यम से दिया जाएगा। और समय का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा, कार्यक्रम संयोजक मंडल के सदस्य हेमन्त भागवानी, आशुतोष मजूमदार, हेमन्त मेनारिया सहित कई लोग मौजूद रहे।