March 24, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

चाकूबाजी के मुख्य दो आरोपी को घेर कर पकड़ा, सुखेर थाना पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्ट -प्रदीप सिंह भाटी

उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हीरा लाल दांगी ने रिपोर्ट दी कि वह कल शाम को भुवाणा बायपास के समीप चाय की थड़ी पर खड़ा था।

तभी इस दौरान हेमेंद्र प्रजापत अपने 3 4 साथियों के साथ आया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू घोप कर घायल कर दिया। घटना के के बाद एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

टीम ने घटना स्थल से सिसिटीवी फुटेज, तकनिकी संसाधनो ओर मुखबिर की मदद से आरोपी नामजद किये। उसके बाद भुवाणा हेमेंद्र प्रजापत के घर दबिश दी लेकिन वह घर नही मिला।

इसके बाद सीसारमा में गोविंद के ठिकाने पर दबिश दी तो दोनों आरोपी वही छिपे मिल गए। जहा दोनो पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेर कर दोनो मुख्य आरोपी हेमन्द्र प्रजापत और गोविंद प्रजापत को गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी तलाश कर रही है।