February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नेटबॉल नेशनल टूर्नामेंट अंडर 14 आयुवर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर दिल्ली से उदयपुर लौटने पर शौर्यप्रताप सिंह चूंडावत का सेंट एंथोनी स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा , कोच ऋतु त्रिपाठी, सभी शिक्षकों व स्कूली बच्चों द्वारा पुष्प माला व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

यहाँ से सेक्टर 4 स्थित स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर शौर्यप्रताप के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान इनके अभिभावक को भी सम्मानित किया गया।