Top Stories

भारतीय नववर्ष की तैयारियां ज़ोरो पर, हर गली केसरिया पताकाओं से सजी

भारतीय नववर्ष की तैयारियां ज़ोरो पर, हर गली केसरिया पताकाओं से सजी

उदयपुर में भारतीय नववर्ष को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार नव वर्ष कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान लेक सिटी में नववर्ष के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमे साध्वी ऋतंभरा भी मौजूद रहेगी।  कार्यक्रम को भव्यता देने के लिये इसमें नगर निगम भी शरीक हुआ हैं।   शोभायात्रा में 150 से ज्यादा झांकियां, 5100 भगवा ध्वज धारी लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान करीब 21 हजार महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई चलेगी। नववर्ष के लिये पुरे शहर को भगवा पताकाओं से सजाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम की जानकारी आज भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक हेमेन्द्र श्रीमाली ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी। अनुमानित जन समूह करीब 50 हजार माना जा रहा है, ऐसे में नगर निगम ने शहर में कई जगह चल शौचालय रखने का निर्णय लिया है तो वहीं स्वच्छ कार्यकर्ता शोभायात्रा के पिछे पिछे शहर में सफाई करते हुए चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *