February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

विकास प्रजापति हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रजापति समाज ने किया प्रदर्शन

उदयपुर में शुक्रवार को वागड़ – मेवाड़ मावलिया समाज की ओर से जिला कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान विकास प्रजापति हत्याकांड के आरोपीयों के खिलाफ सख्त सजा देने की मांग की गई ।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगो ने कलक्ट्री के बाहर जमकर नारेबाजी कर समाजजन ने जिला कलेक्टर को लिखित में पत्र सोंपकर मांग की है कि विकास प्रजापति हत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो , साथ ही परिवार को भी सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करे ।

आपको बता दे कि दो दिनों पूर्व छोटी सादड़ी के केसुन्दा गाँव मे भाजपा स्थापना दिवस पर विकास द्वारा गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाया गया था

इस बात पर गांव के कुछ बदमाश युवको ने झण्डा लगाने की बात पर उसकी पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी बाद में गुरुवार को इलाज के दौरान एमबी हॉस्पिटल में मौत हो थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *