February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस की चेतना और सामाजिक कार्यकर्ता जया को मिला जिला स्तरीय सम्मान

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस ज़िला स्तरीय सम्मान समारोह में ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 71 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। शहर के गाँधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यअतिथि खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और ज़िला कलेक्टर ताराचंद मीना द्वारा किया गया सभी प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में उदयपुर पुलिस की चेतना भाटी ,(पुलिस उपअधीक्षक महिला एवं अनुसंधान केंद्र ,उदयपुर )कॊ बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान की जागरूकता हेतु प्रशस्ति पत्र द्वारा जिला स्तरीय सम्मान किया गया ।
वही परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट की संस्थापिका जया कुचरू को सामाजिक कार्य “कैन्सर जागरूकता अभियान,तम्बाकू मुक्त राजस्थान,बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ “ में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रात हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *