February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

लोगो को तलवार से डरा धमका रहा हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा पुलिस ने।

उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध धारदार तलवार के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि वांछित फरार बदमाशो की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर राजू कालबेलिया की ट्रंसपोर्ट नगर के पास होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम मौके पर पहुचीं जहा हिस्ट्रीशीटर राजू ऑटो लेकर खड़ा था और राहगिरो को धारदार अवैध तलवार से डरा धमका रहा था इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलवार और ऑटो जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि राजू कालबेलिया पर पहले से कई थानों में मामले दर्ज है जिसमे वह कई समय से फरार चल रहा था ।