February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

एसडीएम गिर्वा के जन्मदिन पर शेल्टर होम के बालको ने किया विशेष भोजन

गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका ने अपने जन्मदिन पर जिला परिषद मयंक मनीष के साथ  लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के लिए नाश्ता पैकेट संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को भेंट किये गए। संस्थान निदेशक पूर्बिया ने बताया कि होम में बालको को विशेष भोजन कराया जाएगा और बालको द्वारा अपने हाथों से केक बनाया जाएगा। साथ ही मावली उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी का जन्मदिन होने से बालको ने उनको भी शुभकामनाएं प्रेषित की । व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया संग निराश्रित बालको ने नृत्य में ठुमके भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *