February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

शहर में बेखौफ घूम रहे हैं मोबाइल चोर,चोर बोला -बेच दिया मोबाइल

शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के छोटी ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित एक किराना दुकान के काउंटर पर पड़े मोबाइल को उचक्के दुकान मालिक का ध्यान भटका कर ले उड़े । जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को एक युवक छोटी ब्रह्मपुरी स्थित संजय जनरल स्टोर पर पहुंचा और गुटके की मांग की। गुटखा देने के बाद उचक्के ने पैसे काउंटर के नीचे गिरा दिए। जैसे ही दुकान मालिक पैसे उठाने के लिए नीचे झुका तभी काउंटर पर पड़े मोबाइल पर उचक्के ने हाथ साफ कर दिया उचक्के के जाने के कुछ समय बाद जब दुकान मालिक को मोबाइल चोरी होने का पता चला तो दुकान मालिक ने मोबाइल पर फोन लगाया तो उचक्के ने बोला कि “मैं इंसान बोल रहा हूं और मोबाइल मैंने बेच दिया है जो करना हो कर लेना” जिसके बाद दुकान मालिक ने सूरजपोल थाना पुलिस को सूचना दी । दुकान से चोरी का यह पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *