February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

डीएसटी और सवीना पुलिस ने पकड़ी गुजरात जाती लाखों की अवैध शराब !

उदयपुर स्पेशल पुलिस और सवीना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को भी धर दबोचा है, पुलिस ने मौके से पकड़े गए इन दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 17 पेटी शराब जब्त की है, पुलिस के मुताबिक़ आरोपी अपनी रिनॉल्ट किड कार से यह शराब गुजरात ले जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने इन्हें इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने शराब तस्करी के इस मामले पुरोहितों की मदादि निवासी अर्जुनसिंह राजपूत और पायड़ा निवासी राहुल रावके को गिरफ्तार किया है, पुलिस की इस कार्रवाई में सवीना थाना पुलिस और जिला स्पेशल पुलिस टीम के विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, उपेंद्र सिंह और ड्राईवर फ़िरोज़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *