February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

कृपलानी की कार्यशैली से प्रभावित हो कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल अहीर

निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निम्बाहेड़ा उपखण्ड स्थित ग्राम पंचायत फाचर अहीरान के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अहीर ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी से भेंट कर कांग्रेस पार्टी की कूटनीति, भेदभाव, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, अत्याचार व जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर की प्रेरणा से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश अहीर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कृपलानी ने अहीर को पार्टी का उपरना पहनाकर एवं मुहं मिठा करा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – सुरेश नायक