फायर सेफ्टी नहीं होने पर निगम ने विशाल मेगा मार्ट को किया सीज!!

फायर सेफ्टी नहीं होने पर निगम ने विशाल मेगा मार्ट को किया सीज!!

उदयपुर नगर निगम ने शुक्रवार को बिना फायर एनओसी के बगैर संचालित हो रहे शहर के सेक्टर 11 स्तिथ विशाल मेगा मार्ट को सीज कर दिया गया। आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा पूर्व में भी विशाल मेगा मार्ट को अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने का नोटिस जारी किया गया था बावजूद इसके कोई सुधार नहीं किया गया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह नगर निगम की फायर शाखा ने विशाल मेगा मार्ट को सीज कर दिया। आपको बता दें कि नगर निगम ने अब तक शहर के 282 से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया हुआ है निगम ने यह कार्रवाई सूरत हादसे के बाद शुरू की थी। ऐसे में अब देखना होगा निगम के इस कार्रवाई का जनता और शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों पर कितना असर होता है। कार्यवाही के दौरान बड़ी तादाद में पुलिस का जाब्ता मोके पर तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *