February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत शाम तक हो सकती है नाजुक!!

मोहनलाल सुखाड़िया युनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्सेज में 25 फिसदी सीटों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भुख हड़ताल में बैठे छात्र नेता चिराग चैधरी और राकेश कुमार की हालत षाम तक बिगड़ सकती है।

जांच के लिए पंहुचे चिकित्सकों ने बताया कि अभी तो स्वास्थ्य ठीक है लेकिन षाम तक ऐसी ही स्थिति बनी रही तो भर्ती करना पड़ सकता है। आपको बता देकि सोमवार को इसी मांग को लेकर ज्ञापन के दौरान छात्र गुट आमने सामने हो गए थे और हाथापाई की नोबत तक आ गयी थी। वहीं चिराग चैधरी और राकेष कुमार उसी समय मांगे पूरी नहीं होने तक भुख हड़ताल पर बैठ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *