February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

ज़िंक की जियोलाॅजिस्ट को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

हिन्दुस्तान ज़िंक की टीम लीड जियोफिजिक्स, एक्सप्लोरेशन सुश्री शिवानी शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय नियर सर्फेस जियोफिजिक्स सम्मेलन और प्रदर्शनी के दौरान ऑथर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में शिवानी द्वारा इवेल्युएशन ऑफ़ ट्रांजिंएंट इलेक्ट्रोमेग्नेटिक रेस्पांस यूजिंग इंडक्शन काॅयल एण्ड एचटी स्क्वीड पर पत्र प्रस्तुत किया। स्क्वीड तकनीक को भारत में पहली बार प्रस्तुत कर हिन्दुस्तान ज़िंक की खदानों बामनिया कलां और रामपुरा आगुचा में खनन हेतु उपयोग किया गया। हिन्दुस्तान ज़िंक अपने खनित को स्थिरता देने और खदानों की 25 से अधिक वर्षों के जीवन एवं दीर्घकालीन स्थिरता के लिए उत्पादन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए अन्वेषण हतु प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *