February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

संभागीय आयुक्त मलिक 21 को लेंगी विभागों की बैठक !

भीलवाड़ा / संभागीय आयुक्त श्रीमती आरुषि मलिक 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेगी तथा इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे सुवाणा पंचायत समिति सभागार में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में जनसुनवाई करेगी। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर ने बताया कि बैठक में 24 जुलाई को आयोजित बैठक की अनुपालना रिपोर्ट, कोविड-19, माईगे्रट वर्कर की स्किल मेपिंग, गरीब कल्याण रोजगार योजना, डिजिटल इण्डिया लेण्ड रेकार्ड, माॅर्डनाइजेशन प्रोग्राम तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण, जिले में पेयजल, बिजली, सड़कों की स्थिति, फ्लेगशिप कार्यक्रम, राजकीय परियोजनार्थ भू आवंटन एवं नव सृजित ग्राम पंचायतों के लिये भूमि आवंटन आदि पर समीक्षा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *