February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

चलती गाड़ी में लगी आग , परिवार सुरक्षित , मची अफरा तफरी

एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के सवारियां मंदिर के दर्शन करके लौट रहे परिवार की कार में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई।गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा कस्बा निवासी प्रेम चंद पाटीदार अपने माता- पिता और बेटे के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेकर कोटा से अपने गांव सागवाड़ा लोट रहे थे। रास्ते मे साँवरिया सेठ के दर्शन करने के बाद परिवार वापस लौट रहा था मंडपिया गांव से निकलते ही जीएसएस के समीप स्विफ्ट कार की लाइट बन्द हो गई। जिस पर प्रेम पाटीदार ने नीचे उतर कर देखा तो धुँआ निकल रहा था ।और देखते ही देखते कार में आग लग गई। हादसे की सूचना पर मंडपिया थाना प्रभारी ओम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुँचे । मंदिर मंडल की दमकल ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *