July 27, 2024

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

भींडर मित्र मंडल के चुनाव हुए संपन्न, अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चावड़ा सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध

1 min read

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह भाटी 

भीण्डर मित्र मंडल उदयपुर के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें लोकेंद्र सिंह चावड़ा को अध्यक्ष घोषित किया गया। भीण्डर मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज गांगावत के उद्बोधन के बाद कोषाध्यक्ष अशोक वया ने गत तीन वर्षों के आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इसके बाद पूरी कार्यकारिणी ने अपना सामुहिक इस्तीफा सरंक्षक को एवं साधारण सभा को सौंप दिया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी जितेंद्र मारु ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की।

जिसमें लोकेन्द्र सिंह चावड़ा को अध्यक्ष अजीत भादावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरण कोठारी उपाध्यक्ष, बुरहान भाई संगठन मंत्री, सचिव आशीष सिंघवी , गिरिश चौबीसा ,राजेश शर्मा को सहसचिव अशोक वया को कोषाध्यक्ष और धमेंद्र पोखरना को मिडिया प्रभारी को घोषित किया गया।