February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

जिला परिषद सदस्या कामिनी गुर्जर के समर्थन में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव के समापन के कार्यक्रम में उपजे विवाद के बाद पूर्व गोगुंदा प्रधान सुंदर गमेती और देहात भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री नीतू सिंह राव ने जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर के खिलाफ जातिगत अपमान करने का मामला दर्ज करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था।

जिसको सोमवार को जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

साथ ही समापन कार्यक्रम का वीडियो भी जिला पुलिस अधीक्षक सौंपा गया। इस दौरान देहात कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, गोगुंदा के पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया,कमल चौधरी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देहात जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष लाल सिंह झाला ने बताया कि भाजपा माहौल खराब कर राजनीति कर रही है इसके अलावा भाजपा के विधायक प्रताप गमेती पर बलात्कार का जो मुकदमा है उसमें भी बचाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *