February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने बोटिंग के माध्यम से अमित शाह की जनसभा का किया प्रचार

रिपोर्ट – लखन शर्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जून को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर मेवाड़ से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

इसको लेकर प्रदेश भाजपा और शहर भाजपा द्वारा कईकार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सभा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

इसी को लेकर गुरुवार को भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने पिछोला झील में बोटिंग करते हुए विशाल जनसभा का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित शहर भाजपा के महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ,पार्षद शिल्पा पामेचा, भरत जोशी मनोहर चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।