February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

आमने-सामने कार्यक्रम ने वकीलों ने उम्मीदवारों के सामने दागे कई सवाल

आगामी 19 दिसंबर को होने वाले उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जहां चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है वहीँ मतदान करने वाले अधिवक्ता भी किसे अपना वोट देना है यह तय कर चुके है लेकिन आखिर उम्मीदवारों को तो चुनाव लड़ना और विजयी होना है इसलिए वे भी जोर-शोर से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर रिझाने में लग गए है इसी कड़ी में अध्यक्ष पद दावेदारों के अलावा अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सभागार में आमने-सामने कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं से रूबरू हुए और वे किस मकसद के साथ चुनाव मैदान में उतरे है इसको लेकर सभी के सामने अपनी बात रखी, इस दौरान इन उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं के हर सवालों का जवाब देने का भी पूरा प्रयास किया और अपने जवाबों के जरिये उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया, हालांकि अध्यक्ष पद के साथ ही अन्य पदों के उम्मीदवारों ने भी अपनी बात पुरजोर तरीके से अधिवक्ताओं के सामने रखी, आखिर क्या कुछ हुआ वकीलों के इस आमने-सामने कार्यक्रम में और किस तरह के सवाल उनसे अपने मतदाता वकीलों द्वारा पूछे गए यह हम आपको इस पूरी खबर में दिखाने का प्रयास करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *