अनुष्का ग्रुप में जोश और जज्बे के साथ मनाया गया राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस
1 min read
रिपोर्ट -फैजान -ए- मोईन
आज़ादी का महोत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुष्का ग्रुप में 77 वा स्वतंत्रता दिवस महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले देश के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक ध्वजारोहण किया गया।


इसके बाद तिरंगे के रंग में रंगी अनेक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीतों ने वातावरण में जोश भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप नाहर ने बताया कि आज हम जिस अमन चैन और खुशहाली में स्वतंत्रता के साथ जीवन यापन कर रहे है।
इसे दिलवाने के लिए अनेकों सेनानियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा। संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने बताया कि आज का दिन उन वीर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया ताकि हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले सके।
संस्थान की अध्यक्षा कमला सुराणा ने बताया कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। आज ही के दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी।
संस्थान के सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि जिस तरह हमारे देश के वीर शहीदों ने अपनी भारत माता की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उसी तरह हमें भी अपने देश की आन, बान तथा शान की रखवाली का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में अनुष्का ग्रुप के अनेक विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।