Connect with us

Uncategorized

मकर संक्रांति पर महाकाल घाट पर हुआ आदित्यार्क महोत्सव, उगते सूर्य को अर्घ्य

Published

on

मकर संक्रांति पर उदयपुर के महाकाल घाट पर आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री राम भगवा सेना द्वारा  फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश प्रभारी प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि भगवान सूर्य के उत्तरायण पर उदयपुर महाकाल मंदिर पर सबसे पहले भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक किया गया। और पंडित आचार्य नरेश श्रीमाली के तत्वावधान 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भगवान सूर्यनारायण को राष्ट्र मंगल जनमंगल कल्याण की कामना के निमित्त भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महोत्सव में राजेंद्र सिंह भाटी और नितिन वसीटा के नेतृत्व में पहलवानों और बाल पहलवानों द्वारा विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान  राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ,भाजपा नेता प्रमोद सामर दिनेश भट्ट , ताराचंद जैन ,श्री राम भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ,विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद आशीष कोठारी जगदीश शर्मा,सीमा खटीक जिनेन्द्र शास्त्री, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *