February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नूह जिले में उपजे विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला

रिपोर्ट – लखन शर्मा

हरियाणा के नूह जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान उपजे विवाद को लेकर बुक बुधवार को विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों ने जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शुक्ला लोहार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा हरियाणा के 9 जिले में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी लेकिन उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी और उसके बाद विवाद हो गया।

जिसमें कई लोगो की जान चली गई। साथ ही असामाजिक तत्वो ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए।