आखिर गहलोत क्यूं दौरा छोड़कर हुए जयपुर रवाना, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक पार्टी में मची खलबली
रिपोर्ट – राजेंद्र सिंह शेखावत
प्रदेश काँग्रेस संगठन में फेरबदल की सम्भावना के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़ जिले का दौरा अधूरा छोड़ कर जयपुर रवाना हो गए। हालांकि इसके पीछे मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ कमजोर होने की बात कही जा रही है। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत आज डूंगरपुर से चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा पहुँचे, जहाँ हरीश आंजना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया और नव विवाहित जोड़ो को आशिर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा के बाद कपासन और वहां से साँवरिया सेठ के मंदिर दर्शन के साथ आमजन से मिलने का कार्यक्रम था वही उसके बाद चित्तौड़ में संगठन के सदस्यों से चर्चा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। मुख्यमंत्री कपासन से सीधे ही जयपुर कूच कर गए।
आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीति के प्रदेश काँग्रेस संगठन में उच्च स्तरीय बदलाव को लेकर प्रदेश प्रभारी सहित अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सचिव के बीच अहम बैठक चल रही है। जिसमे संभावना जताई जा रही है कि अध्यक्ष पद पर बड़ा बदलाव किया जा सकता है।
