March 4, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

रिपोर्ट – लखन शर्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी 30 जून को उदयपुर शहर में होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। सीपी जोशी ने भंडारी दर्शक मंडप में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने भंडारी दर्शक मंडप में ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने की जिम्मेदारियां दी।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर जीएस टांक, भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।